आस्था के साथ खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में दर्शनों को लेकर उत्साह

उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पट खोलने के साथ ही बुधवार से उत्‍तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो गई। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10.30 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 11.55 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मां गंगा और यमुना अब छह महीने यहीं दर्शन देंगीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल है। उत्तरकाशी व बड़कोट से लेकर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम तक गंगा-यमुना की जय-जयकार गूंज रही है। पट खुलने के अवसर पर गंगोत्री धाम में करीब पांच हजार और यमुनोत्री धाम में सात हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे।

दो मई को केदारनाथ धाम और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा पूर्णता को प्राप्त कर लेगी। चारों धाम के लिए अब तक 22,11,109 तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *